Sports Jharkhand
14 सदस्यीय SGFI तैराकी टीम राजकोट के लिए रवाना
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:50:37

sportsjharkhand.com टीम

रांची

आगामी 25 से 29 नवम्बर तक राजकोट, गुजरात में आयोजित होनेवाली 62वीं SGFI तैराकी, डाइविंग और पोलो प्रतियोगिता में भाग लेने के झारखण्ड की 14 सदस्यीय टीम रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। टीम में 9 बालक और 5 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। बालिका टीम की कोच सीमा सिंह और मैनेजर उमेश पासवान बनाये गए हैं वहीँ बालक टीम के कोच पप्पू सिंह और मैनेजर किसलय गौतम को बनाया गया है। टीम को विदा करने से पहले सभी खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दिए गए किट प्रदान की गयी। टीम को विदा करने के लिए झारखण्ड तैराकी संघ के सचिव शैलेंद्र तिवारी समेत कई अभिभावक भी मौजूद थे।