Sports Jharkhand
निशानेबाज श्रेयशी सिंह का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित
sportsjharkhand.com टीम रांची
08:23:24

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड से पूर्व राज्यसभा सांसद, 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के वरीय उपाध्यक्ष व भारतीय राइफल संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी की पुत्री श्रेयशी सिंह का नाम शूटिंग में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया है। बिहार के गिधौर, जमुई की रहने वाली श्रेयशी सिंह ने इस वर्ष गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान  डबल ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले  2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान श्रेयशी ने कांस्य पदक भी जीता था। इसके अलावा भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेयशी ने पदक जीते हैं। श्रेयसी की मां पुतुल कुमारी भी जमुई से तीन बार सांसद रह चुकी हैं।  


दिग्विजय सिंह का झारखंड से रहा है गहरा नाता 


दिग्विजय सिंह 2004 में झारखंड से समता-जदयू-बीजेपी गठबंधन के राज्यसभा सांसद बने थे और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के वरीय उपाध्यक्ष भी थे। होटवार के वृहद शूटिंग रेंज के निर्माण में भी दिग्विजय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।