sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड के अनुकूल रॉय का डंका न्यूज़ीलैण्ड में खेली जा रही U 19 विश्व कप प्रतियोगिता में जमकर बज रहा है। अनुकूल ने शानदार गेंदबाजी का शुक्रवार को भी जारी रखा और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 20 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। अनुकूल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ज़िंबाब्वे की पारी 154 रन पर ही सिमट गई और भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बगैर विकेट खोए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस जीत की बदौलत भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां 26 जनवरी को उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। विश्व कप के 3 मैचों में अब तक अनुकूल ने मात्र 6.8 की औसत से 10 विकेट झटके लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनुकूल ने पहले मैच में किफायती गेंदबाजी कर एक विकेट लिया जबकि PNG (पापुआ न्यू गिनी) के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट झटके। अनुकूल के अलावा रांची के 16 साल के लेग स्पिनर पंकज यादव भी टीम का हिस्सा है, लेकिन उन्हें अभी तक मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत