sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
गांधीनगर क्रीड़ांगन में मंगलवार से शुरू हुए CCL कायाकल्प फुटबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता के पहले ही दिन सुमित्रा ने हैट्रिक गोल दागकर लिट्ल स्टार ओरमांझी को मैकलुस्कीगंज के खिलाफ 4-0 से आसान जीत दिला दी। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए अन्य मुकाबले में ऑस्कर फाउंडेशन ने टाई ब्रेकर में SWFA जमशेदपुर को 4-3 से, जसपुरिया क्लब सिकिदरी ने NK एरिया के गणेश स्पोर्टिंग को 4-0 और SAI मोरहाबादी ने कुजू को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले रंगारंग कार्यक्रम के बीच CCL CMD ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।प्रतियोगिता में 16 बालक एवं 16 बालिका की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) आर.एस. महापात्र, महाप्रबंधक (कल्याण) विमलेन्दु कुमार, महाप्रबंधक (विधी)/निदेशक (कार्मिक) के तकनीकी सचिव पार्थो भट्टाचार्यजी, महाप्रबंधक (समाधान सेल) रश्मि दयाल, महाप्रबंधक (कर्मचारी स्थापना) विनिता शरण, झारखंड फुटबॉल संघ के सचिव गुलाम रबानी, मो. हलिमुदिन, आशिष बोस आदि मौजूद थे।
पूर्व खिलाड़ी सम्मानित
प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन से पहले पूर्व खिलाड़ियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर प्रभाकर, भारतीय हॉकी टीम की कप्तान अशुन्ता लकड़ा, प्रदीप खन्ना, कल्याण चौबे और प्रशान्तो मुखर्जी शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन में खेल प्रबंधक आदिल हुसैन एवं उनकी सक्रिय रूप से भूमिका निभा रही है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत