sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
राज्य के तेरहवें स्थापना दिवस की सुबह ;15 नवंबर 2013द्ध 10 बजकर 14 मिनट और 43 सेकेंड पर 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन के नाम पर खिलवाड़ करने का एक आरोपी अपने कमिशनखोर शागिर्द के साथ मिलकर राज्य की स्थापना के मूल सपनो के कत्ल करने की साजिश में जुटा है ! बाहरियों के लिए झारखंड बटेर नहीं बनेगाए उस सपनों का कत्ल मोबाईल फोन पर दोनों तरफ से किया जा रहा है। आरोपी आरोप से बचने की जुगत में है तो शागिर्द भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आॅडियो रिकाॅर्डिंग भी कर रहा है। कुकर्म सिर्फ फोन पर नहींए मन.मस्तिष्क में भी पल रहा है। घटना के चार साल बाद समस्त आॅडियो टेप जारी कर दिए जाते हैं। सपनों के कत्ल की रणनीति से जुड़े आॅडियो टेप और ट्रांस्क्रिप्ट को सुनने.पढ़ने के बाद यह प्रमाणित हो जाता है कि आरोपी केस से अपने को बचाने की जद्दोजहद में जुटा है। एक बानगी देखिए...
शागिर्द: सर हम बोल रहे थे किसी अकाउंट से कोई आरटीजीएस या फिर मेरा नहीं करवा सकते हैं सर
आरोपी : नो नो नो नो
शागिर्द: हां सर हां सर हम तो समय निकाल लेते समय तो काई बड़ा इश्यू नहीं है हम भी डर रहे हैं हमको भी रिस्क बहुत लग रहा है
आरोपी : नहीं नहीं है 5-5 लेकर चले जाएंगे 5 बंदे कोई दिक्कत नहीं है
ये बातचीत का अंश राष्ट्रीय खेल घोटालों और 2010 में केस दर्ज होने के बाद भी पर्दे के पीछे अनैतिक तौर.तरीकों से मामले को मैनेज करने से जुड़े दर्जनों सनसनीखेज आॅडियो में से एक का अंश मात्र है। जिसमें केस से नाम पूर्णतः हटाने के लिए दिल्ली से रांची पैसे लाने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। 4 दिसंबर को दिल्ली में विधानसभा के चुनाव थेए इसलिए चेकिंग जमकर हो रही थी और पैसे रांची भिजवाने में दिक्कत आ रही थी।
इस बातचीत का पूरा ट्रांस्क्रिप्ट आप भी पढ़िए
प्रभात शर्मा : गुड मॉर्निंग सर
आर के आनंद : हां
प्रभात शर्मा : सरए वह रात को हमने बात किया था वहां परए सर संजय ने भी किया था
आर के आनंद : हां
प्रभात शर्मा : तो वह इलेक्शन है ना दिल्ली में सर
आर के आनंद : केस इलेक्शन है ना
प्रभात शर्मा : हा तो वह बहुत डर रहा है बोल रहा है कि कैसे हम ले करके आएंगे उत्तर संजय का साला है
आर के आनंद : हां
प्रभात शर्मा : वह नजफगढ़ में रहता है तो उसको
आर के आनंद : हां तो उधर उसको लेकर ट्रेन में चला जाएगा और क्या है
प्रभात शर्मा : हां तो वह बोला वहां पर भी स्कैनिंग होता है और झारखंड के ट्रेन के टाइम पर विशेष यह रहता है
आर के आनंद : अच्छा
प्रभात शर्मा : क्योंकि रांची वाला जो आतंकवादी वाला हुआ है तो उसको लेकर झारखंड के ट्रेन जो भी आ रही है जा रही है सब पर बहुत ध्यान रहता है
आर के आनंद : हां
प्रभात शर्मा : तो अगर कुछ कम होता तो देखा भी जाता पर इतना तो सर हम बोल रहे थे किसी अकाउंट से कोई आरटीजीएस या फिर मेरा नहीं करवा सकते सर
आर के आनंद : नो नो नो नो
प्रभात शर्मा : कोई 2.3 अकाउंट में हो तो हो सकता है सर 50ः भी हो
आर के आनंद : पूछता हूं मैं किसी से बात करता हूं मैं
प्रभात शर्मा : या फिर रांची में झारखंड में कोई है तो तो उससे कुछ करवा देते सर
आर के आनंद : नेगी से बात करता हूं
प्रभात शर्मा : हां सर हां सर हम तो आप चले समय निकाल लेते समय तो कोई बड़ा इशू नहीं है हम भी डर रहे हैं हमको भी रिस्क बहुत लग रहा है
आर के आनंद : नहीं नहीं है 5.5 लेकर चले जाएंगे पांच बंदे कोई दिक्कत नहीं है 5.5
प्रभात शर्मा : अच्छा तो
आर के आनंद : पांचण्पांच करके कोई दिक्कत नहीं होती कोई दिक्कत नहीं
प्रभात शर्मा : अच्छा तो फिर मैं कब आप से कोंटेक्ट करूं सर
आर के आनंद : यार फिर मैं तुम्हें कॉल करता हूं
प्रभात शर्मा : अच्छा ठीक है ठीक है ठीक है सब ठीक है
नोट : इस खबर के साथ नीचे आॅडियो क्लीपिंग्स भी डाली गयी है, जो कि दिल्ली में जारी की गयी है। हमारा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं हैए लेकिन पत्रकारिता के विहित मापदंडों के तहत जनहित में इस खबर का प्रकाशन किया जा रहा है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत