Sports Jharkhand
sportsjharkhand.com की खबर पर मुहर : धौनी व अमिताभ के नाम पर होगा JSCA पवेलियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:41:25

sportsjharkhand.com

लातेहार/रांची

एक बार फिर sportsjharkhand.com की ख़बर पर मुहर लग गई है। लातेहार में हुए JSCA के AGM में रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम के पवेलियनों का नाम महेंद्र सिंह धौनी और अमिताभ चौधरी के नाम पर रखने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया। इसी बैठक में रांची में शुरू होनेवाली JSCA क्रिकेट अकादमी के मैनेजर नियुक्त किये गए झारखंड रणजी टीम के पूर्व चयनकर्ता व अमिताभ चौधरी के अभिन्न मित्र चंचल दत्ता गुप्ता ने पवेलियनों का नाम महेंद्र सिंह धौनी और अमिताभ चौधरी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। जिसे सदन के हो-हल्ले के बीच सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके अलावा AGM में रूटीन कार्यों को भी निपटाया गया। बैठक के बाद JSCA के पदाधिकारी मीडियाकर्मियों से बचते हुए नज़र आये। एक-दो लोगों ने बात की लेकिन वे किसी भी तीखे सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं दिखे।

4 अप्रैल 2018 को ही sportsjharkhand.com ने छापी थी खबर

4 अप्रैल 2018 को आपके अपने वेब पोर्टल sportsjharkhand.com ने नार्थ पवेलियन का नाम अमिताभ चौधरी के नाम पर करने व साउथ पावेलियन का नाम महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर करने संबंधी खबर छापी थी। रविवार को लगभग तीन माह बाद हमारे खबर पर मुहर लग गई है। खबर की लिंक नीचे है, ज़रूर पढ़ें

इसे पढ़ें : 

http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=921


राजेश बॉबी बने क्रिकेट अकादमी के निदेशक

AGM में पिछले एक दशक से अमिताभ चौधरी के हमसाया रहे राजेश वर्मा बॉबी को JSCA क्रिकेट अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया। अकादमी के मैनेजर की भूमिका में अमिताभ के एक अन्य मित्र चंचल दत्ता गुप्ता नज़र आएंगे। पता हो कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द ही क्रिकेट अकादमी शुरू होनेवाली है। इस निमित्त सभी प्रशासनिक फैसले लिए जा सकते हैं।

नेतरहाट में हुई गुप्त बैठक में मिला जीवनदान

शनिवार को नेतरहाट की हसीन वादियों में JSCA के कुछ रणनीतिकार बैठे और SC के फैसले के आलोक में कुछ सदस्यों को पद से हटाए जाने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया। AGM के दौरान अमिताभ चौधरी ने भी इशारों-इशारों में कुछ सदस्यों को उनका भविष्य बता दिया।