Sports Jharkhand
इतिहास रचेंगे JSCA के इलेक्टोरल अफसर शिव बसंत, नाम वापसी के दो दिनों बाद होगी नामांकन पत्रों की जांच
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:04:52

sportsjharkhand.com टीम 

रांची


JSCA में होनेवाले चुनाव की घोषणा संबंधी सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। सबसे खास बात ये है कि JSCA का चुनाव BCCI से संबंधित किसी भी राज्य संघ का संभवतः पहला चुनाव होगा जिसमें नाम वापसी की आखिरी तिथि के दो दिनों बाद नामंकन पत्रों की जांच होगी। जी हां ! आश्चर्य में पड़ने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यही सच्चाई है। JSCA की वेबसाइट और मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चिपकी नोटिस इस बात की मुनादी कर रही है कि COA के लाख हस्तक्षेप के बावजूद एक नए इतिहास का सृजन होने जा रहा है। यही नहीं मतगणना कब होगी इसका भी कोई जिक्र नोटिस में कहीं भी नहीं है। घोर आश्चर्य की बात ये है कि ये पत्र पूर्व राज्य निर्वाचन पदाधिकारी शिव बसंत जी के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।



BCA के जमाने से यही होता आया है


दस्तावेज बताते हैं कि पहले BCA और अब JSCA के जमाने से ही यही प्रक्रिया प्रत्येक चुनाव में अपनाई जाती रही है। लेकिन लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों का मुख्य आधार ही पारदर्शिता है और इन प्रावधानों के रहते हुए पारदर्शिता की आशा करना भी बेकार है। जब सब कुछ पूर्व के ढर्रे पर ही होना है तो आपको अपनी भूमिका फिर से इंट्रोस्पेक्ट करने की जरूरत है मिस्टर इलेक्टोरल अफसर ?



कॉपी-पेस्ट से आगे नहीं बढ़ पाए शिव बसंत


चुनाव पत्र का मज़मून व भाषा वही है जो 2004 के चुनाव से चली आ रही है। ऐसा लगता है इलेक्टोरल अफसर ने सिर्फ दिनांक को बदला है और बाकी सब लगभग कॉपी-पेस्ट !



ये है चुनाव का शेड्यूल


नामांकन की शुरुआत : 9 सितंबर


नामांकन की आखिरी तिथि : 12 सितंबर 12 बजे तक


नाम वापसी की आखिरी तिथि : 14 सितंबर 12 बजे तक


नामांकन पत्रों की जांच : 16 सितंबर 2 बजे से


सही नामांकन पत्रों की सूची : 16 सितंबर 8 बजे रात


मतदान : 22 सितंबर

चुनाव लड़ रहे मतदाता : 8.30 बजे से 9 बजे तक

अन्य मतदाता : 9.30 बजे से 12 बजे तक


मतगणना : तिथि व समय का कोई जिक्र नहीं 

(पूर्व में तय प्रक्रिया के अनुसार 22 सितंबर को मतदान के बाद होना चाहिए)