U 19 विश्व कप भारतीय टीम में कुमार कुशाग्र व सुशांत मिश्रा शामिल, पंकज यादव को नहीं मिली जगह
sportsjharkhand.com टीम रांची
10:00:17
दक्षिण अफ्रीका में होनेवाले U 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड के दो खिलाड़ियों सुशांत मिश्रा व कुमार कुशाग्र को जगह दी गई है। सुशांत तेज़ गेंदबाज़ हैं जबकि कुशाग्र विकेटकीपर-बल्लेबाज। न्यूज़ीलैंड में विश्व विजयी टीम के सदस्य रहे झारखंड के लेग स्पिनर पंकज यादव को टीम में स्थान नहीं मिला है। विश्व कप आगामी 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी और उसके बाद चतुष्कोणीय प्रतियोगिता में भी भाग लेगी। चतुष्कोणीय प्रतियोगिता में भारत के अलावा न्यूज़ीलैंड, ज़िम्बाब्वे व मेज़बान दक्षिण अफ्रीका की टीम भी भाग लेगी।