sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रोमांचक खिताबी मुकाबले में CISF ने झारखंड पुलिस को 25-23, 25-23, 25-22 से पराजित कर प्रथम अचल तिर्की एवं सन्नी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजयी टीम की ओर से कलई रसल, सुनील कुमार, शिवा, ताहिर एवं संदीप गाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। झारखण्ड पुलिस की ओर से मन्टुन साह, दिनेश सिंह एवं छोटेलाल यादव ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीता नहीं पाए। फाईनल मैच के पश्चात मुख्य अतिथि सुबोधकांत सहाय एवं विशिष्ट अतिथि बंधु तिर्की, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, संध्यारानी मेहता समेत अन्य अतिथियों ने विजयी टीम के बीच पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर डॉ पीके वर्मा, अनिल कुमार जयसवाल, डॉ केके वर्मा, शेखर बोस, किरण थाम्पकिंसन, राजेश कुमार सिंह, डॉ निशिकांत पाठक, शेतांक जैन, भोला प्रताप सिंह, सचिन लकडा, अनंत कुमार चौधरी, राम सुधीर झा, अजय कुमार झा, सूनिर्मल बोस, जेबियर बाड़ा समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत