Sports Jharkhand
सेमिनार में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे मधुकांत पाठक
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:29:35

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन, आरडीसी जकार्ता की ओर से स्पोटर्स मार्केटिंग सेमिनार के लिए बुलाया गया है। मधुकांत पाठक भारत के पहले और एकमात्र पदाधिकारी हैं जिन्हें इस प्रकार के सेमिनार के लिए आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में रोल ऑफ मास मीडिया एवं स्पोटर्स मार्केटिंग पर विचार विमर्श किया जाएगा। उनके चयन पर जेओए अध्यक्ष आरके आनंद, अनिल जयसवाल, शेखर बोस, प्रतुल शाहदेव, सुरेश कुमार, एसएम हाशमी, सुधांशु सुमन, सीडी सिंह, चंचल भट्टाचार्य, विशाल शर्मा, शैलेन्द्र पाठक सहित कई खेल संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।