Sports Jharkhand
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए खिलाड़ी
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:19:29
रांची एक्सप्रेस तिरंगा सम्मान यात्रा में राज्य के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा सम्मान यात्रा शनिवार को शहीद चौक से प्रारम्भ होकर मोरहाबादी पहुंची। सम्मान यात्रा में मुख्य रुप से 1980 मास्को ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य व ध्यानचंद अवार्डी सिलवानुस डुंगडुंग, 1984 लांस एजेलिस ओलम्पिक में भाग लेने वाली भारतीय हाकी टीम के सदस्य मनोहर टोप्पो, भारतीय खेल प्रधिकरण (साई) के प्रभारी सह वालीबॉल प्रशिक्षक विश्वनाथ सिंह, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक सह क्रिकेट प्रशिक्षक जय कुमार सिन्हा, झारखंड राज्य मार्डन खो-खो संघ के महासचिव अजय झा, संत पॉल्स डे बोडिंग के प्रशिक्षक शाहिद अंसारी, झारखंड कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष हरिश कुमार, डे बोर्डिग कबड्डी प्रशिक्षक सुनील कच्छप, झारखंड वुशु संघ के महासचिव शैलेन्द दुबे, अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रशिक्षक एल.प्रदीप कुमार सिंह, रांची विश्वविद्यालय के डा. राजेश कुमार गुप्ता ऊर्फ छोटू, साई एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद कुमार, साई तीरंदाजी प्रशिक्षक पूनम सोनी, योग संघ के राहुल कुमार, अमरेन्द्र कुमार विकल, पंकज प्रसाद, मो. वसीम के नेतृत्व में अरगोड़ा कोचिंग सेन्टर के क्रिकेट खिलाड़ी, कुश्ती प्रशिक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में कुश्ती महिला -पुरुष खिलाड़ी, खो-खो व कबड्डी डे बोडिंग सेंटर के  बालक -बालिका खिलाड़ी, साई-सैग रांची बालक-बालिका खिलाड़ी, टेबल टेनिस, स्कैवश, फेंसिंग व बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने तिंरगा सम्मान यात्रा में शामिल होकर शहिदों को श्रद्वाजंलि दी।