sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड राज्य टेनिस प्रतियोगिता 2018 (पुरुष एवं महिला) शनिवार से धुर्वा स्थित JSCA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टेनिस कोर्ट में शुरू हुई। 32 पुरूष व 8 महिला खिलाड़ियों के निबंधन के बाद तीन दिवसीय प्रतियोगिता के मुकाबले शनिवार से ही शुरू हो गए। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में प्रियांशू, रोहित, कन्हैया, रिसाल, जीतेन्द्र, विश्वजीत, दीपंकर, रेहान, करण, अमित, सुमित व जीसान ने अपने-अपने मैच जीतकर आखिरी 16 में जगह बनाई।
शाम में प्रतियोगिता की आधिकारिक शुरुआत सेन्ट्रल टैक्सेस की एडिशनल कमिश्नर मोनिका बात्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस अवसर पर टेनिस संघ के अध्यक्ष नितेश नाथ शाहदेव, सचिव एम के भाद्रा, JSCA उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, सुरेश कुमार, काका व टेनिस खिलाड़ी मौजूद थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत