sportsjharkhand.com टीम रांची रांची/गोड्डा
कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के तत्वावधान में गोड्डा जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 12वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग के खिताब पर जामताड़ा और बालिका वर्ग का खिताब बोकारो ने अपने नाम किया। जामताड़ा ने चतरा को 63-23 से पराजित किया जबकि बोकारो ने पलामू को 22-19 से शिकस्त दिया। जामताड़ा के बिनोद कुमार को बालक वर्ग का बेस्ट रेडर, चतरा के निर्मल कुमार को बेस्ट कैचर चुना गया वहीं बालिका वर्ग में पलामू की प्रिया कुमारी को बेस्ट रेडर तथा बी. एस. एल. बोकारो की मंजू कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया। विजेता उपजेता टीम एवं खिलाड़ियों को बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा के अलावा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा एवं महासचिव विपिन कुमार सिंह ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 12 दिसम्बर से कटक में प्रस्तावित 44वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत