sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड व एकीकृत बिहार में क्रिकेट के खेल को लेकर अब तक दो ही रहनुमाओं का प्रादुर्भाव हुआ है। पहला टाटा और दूसरा अमिताभ, दोनों के नाम तो आपने सुने ही होंगे। 1935 से लेकर 2002 तक टाटा की पारी चली और लोकतंत्र की खोखली बहाली के नारों के साथ 2002 में अमिताभ का आगमन हुआ। आशा थी कि संघ का चाल-चरित्र बदलेगा। बदला भी लेकिन सिर्फ और सिर्फ वैचारिक विरोधियों को ठीकाने लगाने, आधारभूत संरचना के निर्माण व मैचों के आयोजन तक ही बदलाव की बयार बहती रही। लेकिन जनवरी 2017 में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अमिताभ के आजीवन पारी खेलने की आकांक्षा पर सीआरएस (जबरदस्ती रिटायरमेंट) लागू करवा दिया। JSCA में आसन्न चुनाव को देखते हुए खिलौनेवाला जिलों के भ्रमण पर है। आपको विश्वास ना हो लेकिन यही सच्चाई है। अमिताभ के कार्यकाल में और उसके बाद भी जहां भी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की एजीएम या एसजीएम आयोजित हुई वहीं स्टेडियम बनाने की घोषणा कर दी गयी, खूब तालियां बटोरीं और खेल-खिलौने की दुकान समेटकर निकलते चले। संबंधित जिलों के क्रिकेट पदाधिकारी वर्षों से तालियां पीटते-पीटते दिनौंधी के शिकार हो गए। जिले का टर्फ विकेट मैटिंग विकेट में तब्दील हो गए लेकिन अमिताभ खेल-खिलौने की दुकान लेकर अगले जिले की ओर कूच करते रहे। नए जिलों में फिर से वही खेल नए शब्दों के तानों-बानों के साथ बुना गया और अगले जिले के लिए कूच कर गए। बोकारो, हजारीबाग, देवघर, गुमला, लातेहार और न जाने कहां-कहां। एक बार कोडरमा में भी एक कार्यक्रम में श्रीमुख से स्टेडियम बनाने की घोषणा कर डाली। लोग-बाग बाट जोहते रहे और खिलौने वाला खिलौनो की आभाषी पोटली बांध दूसरे गंतव्य के लिए निकल पड़ा।
जमशेदपुर बना नया ठिकाना
जैसे किसी बच्चे को नया खिलौना मिलता है, वो अपने दोस्तों को दिखाने के लिए बेचैन हो जाता है। लगभग वैसा ही वाक्या इन दिनों जमशेदपुर में देखने को मिला। सोमवार को जेएससीए मैनेजमेंट कमिटी द्वारा क्लब व स्कूलों के वोटिंग अधिकार खत्म करने के फैसले के बाद बुधवार को SC के फैसले के बाद राजयबदर किए गए अमिताभ जमशेदपुर पहुंचे, आश्वासनों के खिलौने के साथ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक बार फिर से तालियां बजाईं और अमिताभ विदा हो गए, चुनाव जो नजदीक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद से रांची में अंतरराष्ट्रीय मैचों का टोटा पड़ा हुआ है और अब जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच कराने की घोषणा। एक पूर्व रणजी खिलाड़ी कि प्रतिक्रिया थी, जमशेदपुर में स्टेडियम है इसलिए अंतरराष्ट्रीय मैच कराने की घोषणा हुई, नहीं तो यहां भी एक स्टेडियम मिल ही गया होता। वही जुबानी खिलौने वाला !
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत