sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
ओलंपिक रजत पदक विजेता केन्द्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौर के हाथों 10 फरवरी को पदमा, हजारीबाग के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पेशल एरिया गेम्स सेंटर का विधिवत उद्घाटन होगा। इस अवसर पर झारखंड के खेल मंत्री अमर बाउरी व केन्द्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा के अलावा कई गण्यमाण अतिथिगण भी उपस्थित रहेंगे। पदमा साई सैग सेंटर मोरहाबादी, रांची के बाद राज्य का दूसरा साई सैग सेंटर है जहां खिलाड़ियों के ठहरने व प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था की गयी है। सेंटर में अभी एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल व हाॅकी विधा के 42 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 2017-18 सत्र से ही प्रशिक्षण का कार्य जारी है लेकिन किसी कारणवश उद्घाटन नहीं हो पाया था। पता हो कि पिछले साल भी उद्घाटन की तिथि निर्धारित कर ली गयी थी लेकिन आखिरी वक्त में तत्कालीन खेल मंत्री विजय गोयल जी का कार्यक्रम टल गया था।
140 खिलाड़ियों की है क्षमता
पदमा के साई सैग सेंटर में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल व हाॅकी के 140 प्रशिक्षुओं के लिए ठहरने और प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबाॅल व हाॅकी में बालक-बालिका दोनो वर्ग के सेंटर हैं जबकि वाॅलीबाॅल में सिर्फ बालक वर्ग के लिए सेंटर की व्यवस्था है। अभी सेंटर में हाॅकी के 15, फुटबाॅल के 13, एथलेटिक्स के 6, वाॅलीबाॅल के 5 व तीरंदाजी के 3 बालक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सुरक्षा दृष्टिकोण से बालिकाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं शुरू हो पाई थीं लेकिन 2018-19 सत्र से बालिकाओं के भी प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी, इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
JSSPS और बैडमिंटन सेंटर के प्रशिक्षुओं से भी मिलेंगे खेल मंत्री
10 फरवरी को ही केन्द्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होटवार के स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स स्थित राज्य सरकार और सीसीएल के संयुक्त प्रयास से चल रहे खेल अकादमी जेएसएसपीएस और खेल गांव परिसर में चल रहे राज्य सरकार के आवासीय अकादमी के बच्चों से भी मिलेंगे। इस निमित्त सारी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।
ओलंपिक रजत पदक विजेता केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर जी के हाथों सेंटर के उद्घाटन की खबर मात्र से हम गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। केन्द्रीय व राज्य के खेल मंत्री व अन्य विशिष्टजनों के आगमण की खबरों से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।
जगन टोप्पनो, प्रभारी, साई सैग सेंटर पदमा
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत