sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
राष्ट्रीय खेल के बाद प्रशिक्षकों द्वारा सरकार के संकल्प के प्रतिकूल जाकर ज्यादा सम्मान राशि लेने के एक आरोपी बॉक्सिंग कोच बी के जेना नियमानुकूल अतिरिक्त राशि बिनाशर्त लौटा रहे हैं। बीके जेना ने एक पखवाड़े पहले 50 हज़ार रुपये का चेक खेल निदेशालय को दे दिया है और आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए बाकि 2 लाख रुपये के भुगतान के लिए 10 माह का वक़्त मांगा। विभाग के निदेशक ने उन्हे छह माह का वक़्त दिया है, जिसपर बीके जेना राजी हो गए हैं। पता हो कि बीके जेना को सरकार के संकल्प के अनुसार 2 लाख की ही पुरस्कार राशि मिलनी थी लेकिन उन्हें 4 लाख 50 हज़ार रुपये का भुगतान हो गया था। बीके जेना को सिर्फ एक स्वर्ण पदक के लिए पुरस्कृत किया जाना था लेकिन उन्हें 2 स्वर्ण व एक कांस्य पदक के लिए पुरस्कृत किया गया था। निदेशालय बीके जेना पहले प्रशिक्षक हैं जिन्होंने सर्टिफिकेट केस दर्ज कराने की प्रक्रिया से पहले ही सरकार को राशि लौटाने का निर्णय लिया है।
खेल निदेशालय ने प्रशिक्षकों को फरवरी में जारी किया था आखिरी नोटिस
खेल निदेशालय ने लगभग एक दर्जन खेल प्रशिक्षकों को सबसे पहले 21 अप्रैल 2015 को नोटिस जारी कर संकल्प के विरुद्ध ज्यादा ली गई सम्मान राशि वापस करने का नोटिस दिया था। इस नोटिस के बाद विभाग के अधिकारी गहरी निंद्रा में चले गए। चार साल बाद 4 जनवरी 2019 को दूसरा नोटिस जारी किया गया और फिर 1 फरवरी को आखिरी नोटिस जारी किया गया। अब विभाग की ओर से सभी आरोपी प्रशिक्षकों पर सर्टिफिकेट केस करने की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भेजा गया था आखिरी नोटिस
निदेशालय की ओर से प्रशिक्षकों को 28.5 लाख रुपये की वापसी के लिए प्रशिक्षकों को आखिरी नोटिस जारी किया गया। इसमे भोलानाथ सिंह से 5.5 लाख, मधुकांत पाठक से 5 लाख, सुमिर कुमार शर्मा से 50 हज़ार, शैलेन्द्र नाथ दुबे से 2 लाख, एल प्रदीप कुमार सिंह से 2 लाख, जीडी मूर्ती से 1 लाख, ई लकड़ा से 3 लाख रुपये और अन्य प्रशिक्षकों को अतिरिक्त सम्मान राशि वापसी का नोटिस थमाया गया।
सरकार ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए ज्यादा सम्मान राशि लेने के आरोपी प्रशिक्षकों को नोटिस जारी किया था। एक प्रशिक्षक ने राशि वापस भी कर दी है। ये सुखद पहल है। जो प्रशिक्षक अतिरिक्त राशि वापस नहीं करेंगे उनपर जल्द ही सर्टिफिकेट केस किया जाएगा।
अनिल कुमार सिंह, खेल निदेशक
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत