sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
33 वीं राष्ट्रिय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन साई रांची की सपना कुमारी ने मीट रिकार्ड के साथ 14.09 सेकेंड का समय लेते हुए अंडर 20 बालिका वर्ग में 100 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । वहीं बालिका 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभा कुमारी ने 100 मीटर हर्डल्स में 14.54 सेकेंड का समय लेते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा शुक्रवार को ही आदित्य प्रकाश ने भी 13.37 सेकेंड के साथ 100 मी में स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना के विजयवाड़ा में 16 नवम्बर से शुरू हुई प्रतियोगिता 20 तक चलेगी। इस उपलब्धि पर झारखण्ड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके पाण्डे, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, अरविन्द सिंह, साई रांची कोच बिनोद सिंह, सुशील वर्मा, योगेश प्रसाद समेत राज्य के खेल प्रेमियो ने बधाई दी ।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत