sportsjharkhand.com टीम रांची JSCA के आजीवन सदस्य व प्रभात खबर के खूंटी ब्यूरो चीफ मित्र *मनोज जायसवाल* जी नहीं रहे। मनोज जायसवाल जी देर रात दतिया रोड स्थित आवास में गिर गये थे। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका । पता हो कि वे पिछले कई महीने से बिमार थे और रांची के मेदांता से उनका इलाज चल रहा था। मनोज जायसवाल ने पत्रकारिता की शुरुआत मुरहू से रांची एक्सप्रेस संवाददाता के तौर पर की थी और अभी प्रभात खबर के खूंटी से ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी निभा रहे थे।
वे मृदुभाषी, मिलनसार व किसी की भी मदद को सदैव तैयार रहते थे। मनोज जायसवाल जी के आकस्मिक निधन की खबर सुन पत्रकार जगत सकते में है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत