sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
बंद मुट्ठी से जब रेत खिसकने लगती है तब मुट्ठी कितनी भी ज़ोर से कसें पर भी रेत नहीं रुकती। ये शास्वत सत्य है लेकिन मैं औरहम के अहंकार में मदमस्त JSCA के कुछ पदाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद बाहर हो जाने के बाद भी संसाधनों पर येन केन प्रकारेण कब्ज़ा जमाये रखना चाहते हैं। इसका ताज़ा नमूना गुरुवार की देर शाम देखने को मिला, जब JSCA मैनेजमेंट कमिटी की बैठक के बाद धुर्वा स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में JSCA अध्यक्ष कार्यालय को अचानक ही BCCI के संयुक्त सचिव के कार्यालय में तब्दील कर दिया गया। JSCA के अध्यक्ष का नेम प्लेट हटाकर अमिताभ चौधरी संयुक्त सचिव BCCI का बोर्ड लगा दिया गया। नए अध्यक्ष के चुनाव के महज कुछ घंटे बाद ही अध्यक्ष के ऑफिस पर कब्ज़े के लिए अमिताभ चौधरी द्वारा की गयी कार्रवाई भागते भूत की लंगोट भली वाली कहावत चरितार्थ करती है।
दिल्ली-पुणे में बंद, रांची में खुला
एक ओर BCCI की देखभाल के लिए नियुक्त समिति के आदेश के बाद दिल्ली और पुणे स्थित कैम्प कार्यालयों को बंद कर दिया गया वहीं कुर्सी के मोह में धृतराष्ट्र बने अमिताभ चौधरी ने संयुक्त सचिव का कार्यालय रांची स्थित स्टेडियम में कार्यालय खोल क्या सन्देश देना चाहते हैं ? ये तो समय ही बताएगा।
कहां बैठेंगे नव मनोनीत अध्यक्ष !
JSCA अध्यक्ष कार्यालय पर कब्ज़ा हो जाने के बाद ये प्रश्न खड़ा हो गया है कि नव मनोनीत अध्यक्ष कुलदीप सिंह कहाँ बैठेंगे ?JSCA स्टेडियम के नार्थ पवेलियन के पहले तल्ले पर सीढ़ियों से चढ़ते ही दाएं ओर JSCA अध्यक्ष का कार्यालय और बाईं ओर CEO का कार्यालय होता था। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में अब अध्यक्ष महोदय को नया ठौर ढूँढना होगा।
केबिन पर कब्ज़े को लेकर बिसुखते रहे हैं लोग
JSCA में अमिताभ चौधरी के हनुमान माने जाने वाले सख्श को जब केबिन छोड़ने का हुक्म दिया गया था, तब काफी बवाल मचा था। और इसका असर ये हुआ कि भक्त हनुमान ने लंगूर को ज़्यादा महत्व दिए जाने से नाराज़ होकर स्टेडियम आना ही छोड़ दिया था। समय के मरहम ने घाव काफी हद तक सुखा दिया था लेकिन लंगूर के हाथ अंगूर आ जाने के बाद घाव उभर आये तो कोई आश्चर्य नहीं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत