sportsjharkhand.com टीम रांची टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाज़ी टीम के गठन के लिए जमशेदपुर में आयोजित पहले दौर के सलेक्शन ट्रायल में झारखंड की कोमोलिका बारी समेत 8 तीरंदाजों ने सफलता पायी। कोमोलिका के अलावा महिला वर्ग के लिए संगीता, इशिता व प्राची सिंह और पुरुष वर्ग के लिए यशदीप भोगे, सुखचैन सिंह, अमित कुमार व अतुल वर्मा ने सफलता प्राप्त की। जमशेदपुर के टाटा आर्चरी अकादमी परिसर में सम्पन्न पहले दौर के सेलेक्शन ट्रायल में सफल 8 तीरंदाज पुणे में पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 16 अन्य तीरंदाजों के साथ जुड़ेंगे। जमशेदपुर में आयोजित ट्रायल में महिला वर्ग में 13 और पुरुष वर्ग में लगभग तीन दर्जन तीरंदाज़ों ने भाग लिया था। ट्रायल 27 नवंबर तक चलना था लेकिन समय से एक दिन पहले ही सम्पन्न हो गया।
लगभग एक माह के प्रशिक्षण के बाद चयनित सभी 24 तीरंदाज़ों का दूसरे दौर का ट्रायल होगा। इसके एक माह बाद फरवरी-मार्च में तीसरे व आखिरी दौर का ट्रायल होगा। तीसरे दौर के ट्रायल में सफल राहलेवाले तीरंदाज़ों को टोक्यो ओलंपिक जानेवाली टीम में जगह मिलेगी।
दीपिका कुमारी समेत झारखंड के तीन तीरंदाज पहले से प्रशिक्षण शिविर में हैं शामिल
कोमोलिका झारखंड की चौथी तीरंदाज़ हैं जिन्होंने प्रशिक्षण शिविर की पात्रता हासिल की है। कोमोलिका से पहले दीपिका कुमारी, अंकिता भगत व जयंत तालुकदार भारतीय तीरंदाज़ी टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत