sportsjharkhand.com टीम रांची रांची/नई दिल्ली
BCCI के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमिटी (COA) ने दिल्ली के पांच सितारा होटल में श्रीनिवासन गुट की बैठक के बाद पलटवार करते हुए सभी राज्य संघों को मेल भेजते हुए कहा है कि वे 5 अगस्त तक अपने-अपने राज्य संघों में इलेक्टोरल ऑफिसर की नियुक्ति कर लें। नियुक्ति नहीं करने की स्थिति में वैसे सभी राज्य संघों को BCCI के होनेवाले चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे। सोमवार को दिल्ली के एक होटल में श्रीनिवासन गुट की बैठक में कुछ राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने COA पर यह आरोप लगाया गया था कि वो सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों की गलत व्याख्या कर कुछ निर्णय जबरदस्ती थोपने की कोशिश कर रही है।
COA ने सभी राज्य संघों को लिखे गए मेल में साफ-साफ लिखा है कि 21 मई और 25 जुलाई के बीच जो आदेश-निर्देश मेल के माध्यम से सभी राज्य संघों को दिए गए हैं। उनका अनुपालन 5 अगस्त तक सुनिश्चित किया जाए। ऐसा नहीं होने की स्थिति में वैसे सभी राज्य संघ BCCI की चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। (देखें चित्र)
श्रीनिवासन गुट से जुड़े ज्यादातर सदस्य चुनाव के मुद्दे पर COA से टकराव लेने के मूड में नज़र आ रहे हैं। कुछ तकनीकी मुद्दों को लेकर टकराव का आधार तय किया जा रहा है। इससे जुड़े मामले पर आगामी 8 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई भी होनी है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत