Sports Jharkhand
राज्य जूनियर कबड्डी : बालक वर्ग में देवघर और बालिका वर्ग में लोहरदगा चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:17:38

sportsjharkhand.com टीम

रांची

7 से 9 सितंबर तक दुमका के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित शहीद परमानंद चौधरी राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देवघर ने धनबाद को तथा बालिका वर्ग में लोहरदगा ने पलामू को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। बालक वर्ग में बोकारो सेल तथा दुमका को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि बालिका वर्ग में गढ़वा और हजारीबाग की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 21 तथा बालिका वर्ग में 13 जिलों की टीम ने भाग लिया। मैचे दिन व रात दोनों समय पर आयोजित किये गये। फाइनल की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त वरुण रंजन समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, झारखंड राज्य कबड्डी महासंघ के सचिव विपिन कुमार सिंह, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे, उपाध्यक्ष राहुल दास, झारखंड राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष हैदर हुसैन, रामप्रवेश सिंह, कमलानंद दुबे, जिला खेलकूद संघ के प्रवक्ता मदन कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल करने में झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, जिला कबड्डी संघ के सचिव अमरनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार मिश्रा, उपसचिव ज्ञान प्रकाश ठाकुर, सचिव जनजातीय विकास मोर्चा रेजिन मुर्मू जिला कुश्ती संघ के मुकेश कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।