Sports Jharkhand
फेडरेशन कप एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए झारखंड टीम कोयम्बटूर रवाना
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:52:38

sportsjharkhand.com टीम

रांची

20 से 22 अप्रैल तक होने वाली 16वीं फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के झारखंड की 15 सदस्यीय टीम मंगलवार को धनबाद-एलेप्पी ट्रेन द्वारा रांची से कोयम्बटूर के लिए रवाना हुई। टीम का कप्तान शानदार फॉर्म में चल रही सपना कुमारी को बनाया गया है।  अरविंद कुमार को कोच बनाया गया है। झारखंड एथलेटिक्स एसोसियेशन के पदाधिकारियों व एथलेटिक्स प्रशिक्षकों ने टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।