sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम का मिजाज बारिश की प्रत्येक बूंदों के साथ बदल रहा है। ऐसे में क्या आप किसी VVIP गेस्ट हाउस की लॉबी में सोफे पर आराम फरमाते हुए गर्म-गर्म चाय की चुस्कियों के साथ बारिश के बोसों और फुहांसों का लुत्फ उठाना चाहते हैं ? अगर हां तो अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए तुरंत रुख कीजिये मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार स्थित VVIP गेस्ट हाउस का। शर्त सिर्फ एक है, ये लुत्फ आप तभी उठा सकते हैं जब नैसर्गिक (भगवान प्रदत्त) बारिश हो रही हो। ख़बर का लेखक सोमवार की दोपहर VVIP गेस्ट हाउस में ठहरे गुरुतुल्य अभिभावक से मिलने पहुंचा। पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई और बिजली रानी उड़नछू हो गईं। कमरे के अंधेरे को छोड़ लॉबी में पहुंचे तो सोफे पर बैठते ही कुव्यवस्था से जन्मे इस अद्भुत अविष्मरणीय व्यवस्था से साक्षात्कार हुआ। लॉबी में बारिश के बढ़ते बोसों (चुम्मे/Kiss) से थोड़ी असहजता महसूस हुई तो केयरटेकर से पूछा कि क्या माजरा है ? जवाब देने की बजाय केयरटेकर बात बनाने लगा। तब लॉबी में चहलकदमी की तो पता चला कि लॉबी में चार-पांच जगहों पर बारिश शुरू होते ही पानी टिप..टिप कर बरसने लगता है। अंधेरे में ही मोबाइल के कैमरे से कुछ तस्वीरें उतारी हैं। वो इस खबर के साथ साझा कर रहा हूँ (देखें तस्वीर)। खबर का लेखक इस अद्भुत अनुभव के लिए इस व्यवस्था के जनकों का सदैव ऋणी रहेगा !
2010-11 में 1.3 करोड़ और 2015-17 में लगभग 2 करोड़ हुए खर्च VVIP गेस्ट हाउस के रेनोवेशन पर
VVIP गेस्ट हाउस निर्माण के वक़्त से ही आर्थिक अपराधों के लिए कुख्यात रहा है। 2010-11 में VVIP गेस्ट हाउस के रेनोवेशन पर 1 करोड़ 28 लाख 7 हज़ार रुपये खर्च किये गए (इसमें मुख्य स्टेडियम के VVIP लाउंज का खर्च भी शामिल है)। ये मामला अभी निगरानी जांच रहा है। इसके बाद 2015-17 के दौरान CCL ने भी CSR फण्ड से लगभग 2 करोड़ रुपये का खर्च कर लॉबी में टिप... टिप... बरसा पानी की अवधारणा को मूर्त रूप देने में सफलता पाई है। इसके लिए नई टीम को बधाई और आशा है कि आप अपने अद्भुत कार्यों कि वजह से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सटे उन पर्यटन केंद्रों के दौरे पर जबरदस्ती ना भेजे जाएं जहां आपके पूर्वव्रत साथी भेजे जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें...
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हवा के थपेड़ों से उड़ रही स्टेडियम की छत, कागजों से परे जमीन पर मेंटेनेन्स की दरकार
http://sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=947
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत