Sports Jharkhand
गोगिया सरकार बन आईकैच ने नियमविरुद्ध पेमेंट के लिए रचा स्वांग : इनवॉइस नंबर एक, रकम-हस्ताक्षर अलग-अलग
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:00:36

राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में एसीबी भी नहीं ढूंढ पाई - 5

रांची

sportsjharkhand.com टीम

मशहूर जादूगर गोगिया सरकार का जादू याद है आपको ? किसी भी व्यक्ति से छूट्टी के आवेदन पर हस्ताक्षर कराता था और देखते ही देखते उसे इस्तीफे या जमीन-जायदाद दूसरे के नाम स्थानांतरित करने में तब्दील कर देता था। ऐसी ही कुछ जादूगरी राष्ट्रीय खेल से जुड़े दस्तावेजों में भ्रष्टाचारियों ने भी दिखाई है। साईनेज़ का काम कर रही कंपनी आईकैच ने राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (NGOC)को एक ही सामान के लिए एक ही नंबर का इनवॉइस एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार जमा किया। और आश्चर्यजनक रूप से एक ही इनवॉइस की दो अलग-अलग कॉपियों में रकम का अंतर 43,55,490 है ! 

जी हां इनवॉइस नंबर 003/CST/08-09 जो कि 16-01-2009 को NGOC के नाम जारी किया गया है, उसमें एक इनवॉइस में रकम 5,62,500 दर्ज है जबकि इसी तिथि और इसी नंबर से जारी दूसरे इनवॉइस में ये रकम 49,17,900 रुपये है। एक ही सामान के लिए एक ही नंबर का दो-दो बिल, ऐसा क्यों ? ये तो आईकैच व NGOC के गोगिया सरकार ही बता सकते हैं।


क्यों जरूरत पड़ी एक ही नंबर के दो इनवॉइस जारी करने की

दरअसल सारा चक्कर पेमेंट से जुड़ा हुआ है। काम ज्यादा हो चुका है ये दर्शाने के लिए एक फ़र्ज़ी इनवॉइस बनाया गया। फ़र्ज़ी इसलिए कि इंटरनल ऑडिटर ने भी इनवॉइस का बिल 5,62,500 ही बताया है। जिससे की भुगतान की क़िस्त ली जा सके। अंततः नियमों से परे जाकर 1.5 करोड़ का भुगतान हो ही गया। IOA रूपी बाह्य दवाब का भी असर था। खास बात है कि किसी भी बिल में किसी भी सामान का एकल प्राइस नहीं दिया गया है। 


जल्दबाज़ी का असर : एक ही नंबर के दो इनवॉइस में अंतर

003/CST/08-09 से जारी दोनों इनवॉइस में थोड़ा अंतर भी है। दोनों पर हस्ताक्षर अलग-अलग व्यक्ति के हैं। दोनों पर रकम अलग-अलग है और इनवॉइस के 6ठे और 7वें सामान नीयन लाइट्स व नीयन लाइट्स ट्रांसफार्मर की संख्या अलग-अलग है। इसके अलावा सब कुछ एक जैसा। अगर इन दो सामानों को हटा भी दें तो फ़र्ज़ी बिल 27.72 लाख रुपये का होता है जो कि पहले बिल से 22 लाख रुपये ज्यादा है।


इनवॉइस नंबर 003/CST/08-09 में दर्ज सामान

1. Directions Signs Grade - IV

2. Directions Signages Plates

3. Directions Signages Frames

4. Steel Letters & Logos

5. Iron Pipes

6. Neon Lights

7. Neon Lights Transformers

8. Neon Lights Cables in Bundles