Sports Jharkhand
एस एम हाशमी भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:29:09

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव एस एम हाशमी भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग संघ के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित किये गए हैं। भोपाल में भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग संघ के चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया को 18 मतों के अंतर से हराया। प्रशांत कुशवाहा महासचिव व चताला बेंहर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य सभी पदों पर हाशमी गुट के सभी उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किये हैं। हाशमी ने अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन किया था।