Sports Jharkhand
थ्रोबॉल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:40:55

sportsjharkhand.com टीम

रांची

हरमू मैदान में आयोजित जतरा महोत्सव सह सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नेपाल में भारत का पताका फहराकर लौटे थ्रोबॉल खिलाड़ियों अमरदीप कुमार, राकेश कुमार एवम कृष्णामचारी नाग को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के सम्मानित होने पर झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता सहित हरीश कुमार, जमील अंसारी, कुंदन सिंह, देवव्रत कुमार, नीरज वर्मा, गौरव सिंह, नगीना कुमार एवम खिलाड़ियों के परिजनों ने खुशी जाहीर की है।