sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
शनिवार की शाम झारखंड सरकार और CCL के संयुक्त उपक्रम झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) के प्रशिक्षु तीरंदाजों के लिए कुछ खास थी। अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्व ओलंपियन संजीव कुमार सिंह को अपने बीच पाकर युवा तीरंदाज़ काफी रोमांचित दिखे। संजीव ने प्रशिक्षुओं को बेहतर तीरंदाज़ बनने के संदर्भ में लगभग एक घंटे तक टिप्स दिए। संजीव ने युवा तीरंदाजों को छोटी-छोटी ज़रूरी तकनीकों और बारीकियों से भी अवगत कराया। इस दौरान JSSPS की LMC से जुड़े पदाधिकारी और तीरंदाज़ी कोच भी मौजूद रहे।
...जब खेल सचिव राहुल शर्मा बने छात्र और संजीव गुरु
संजीव सिंह के खेल गांव पहुंचने की जानकारी के बाद खेल सचिव राहुल शर्मा भी पहुंचे और एक नवोदित छात्र की तरह संजीव के अनुभव का लाभ उठाया और तीरंदाज़ी की बारीकियों के बारे में कई प्रश्न पूछे। संजीव ने भी अपने छात्र के सभी सवालों का जवाब दिया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत