Sports Jharkhand
सुब्रतो कप : U 17 बालक में रांची तथा U 14 बालक व U 17 बालिका में गुमला चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:16:08

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग  एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में रांची कॉलेज मैदान में सम्पन्न दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के U 17 बालक में मेज़बान रांची तथा U 14 बालक व U 17 बालिका वर्ग में गुमला की टीम चैंपियन बनी। तीनों टीमों ने राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता खेलने की पात्रता हासिल की। U-14 बालक के फाइनल में बरवे उच्च विद्यालय चैनपुर गुमला ने बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, रांची को 3-1 से,  अंडर-17 बालिका में संत पात्रिक स्कूल गुमला ने संत जोसफ स्कूल हुलहुन्डु को टाईब्रेकर में 3-0 से और U-17 बालक में प्रकाश उच्च विद्यालय रांची ने संत इग्नेसियस स्कूल गुमला को टाईब्रेकर में 4-3 से पराजित किया। खिलाड़ियों के बीच द. छो. प्रमंडल के आयुक्त श्रवण साय एवं नवनियुक्त खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। आगुंतको का स्वागत रांची के जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने किया। मौके पर उपनिदेशक संदीप दोराईबिरू, देवेन्द्र सिंह, मो. शाहिद अंसारी, गणेश कुमार, शिवमुनी प्रसाद, मुकेश कुमार, मंगल मिंज, कुश साहु, प्रदीप मिर्धा, रेंमड मिज, हसन अंसारी, पूर्णचंद्र महली, महेश तिर्की सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।