Sports Jharkhand
13वीं राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता 10 सितंबर को धनबाद में
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:25:22

sportsjharkhand.com टीम

रांची/धनबाद

10 सितंबर को धनबाद के सामुदायिक भवन में 13वीं राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ी एवम अधिकारी भाग लेंगे। 29 वर्गों में आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता के आयोजन की सारी जिम्मेदारी धनबाद वुशु एसोसिएशन को दी गयी है और इसके लिए ज़रूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों की टीमें धनबाद पहुंच रही हैं। रविवार की सुबह खिलाड़ियों का वजन लिया जाएगा उसके बाद प्रतियोगिता प्रारम्भ होगी। इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे।