Sports Jharkhand
अरगोड़ा में गणतंत्र दिवस पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:30:32
sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखण्ड मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के दिन अरगोड़ा मैदान में सभी वर्ग के एथलीटों और मास्टर्स एथलीटों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल संख्या 9572616286 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी संघ के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलिट नारायण साहू ने दी।