Sports Jharkhand
खेलगांव एथलेटिक्स स्टेडियम का मुख्य मैदान तहस-नहस, पहली बारिश में ही स्टेडियम के अंदर की बाउंडरी गिरी, सिंथेटिक ट्रैक के बहने का खतरा मंडराया
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:34:59

पिछले 5 वर्षों के दौरान CCL की कर्मठता की पोल खुल गयी और पिछली रात हुई मानसून की पहली बारिश ने होटवार के एथलेटिक्स स्टेडियम के मुख्य मैदान का बाउंडरी वाल चारों ओर से जमींदोज हो गया। बाउंडरी वाल के जमींदोज होने से मुख्य एथलेटिक्स ट्रैक व उसके आस-पास के इलाकों के बहने की संभावना बढ़ गई है। पता हो कि स्टेडियम का मेंटेनेंस JSSPS के नाम पर CCL के ही लोग करते आ रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में करोड़ों रुपये के मेंटेनेंस कार्य के नामपर हुई खुली लूट साल की पहली बारिश में ही में जमीन पर पसर गई।




10.93 करोड़ से ज्यादा की लागत से हुआ था मेंटेनेंस


2015 में JSSPS के निर्माण के बाद CCL ने NBCC के जरिये मुख्य स्टेडियम के मेंटेनेंस पर 10 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किये थे। इसके अलावा समय-समय पर भी लाखों रुपये मेंटेनेंस के नाम पर खर्च किये गए हैं। 2015-16 में CCL ने NBCC के 10.93 करोड़ रुपये का काम एक निजी कंपनी को दिया था। काम कम और बंदरबांट ज्यादा हुई थी और  बंदरबांट की शिकायत इस खबर के लेखक ने स्वयं की थी, जिसकी जांच CCL की विजिलेंस टीम मंथर गति से कर रही है।