Sports Jharkhand
एथलेटिक्स : तकनीकी अधिकारियों की परीक्षा सम्पन्न
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:43:39

sportsjharkhand.com टीम

रांची

नामकुम के आरके आनंद ग्रीन बाउल्स एथलेटिक्स के तकनीकी अधिकारियों की तीन दिवसीय लिखित व व्यवहारिक परीक्षा रविवार को समाप्त हो गई। परीक्षा में झारखंड के लगभग 70 लोगों ने भाग लिया। भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से परीक्षा के समन्वयक और परीक्षक के रूप में हनीफ इक़बाल को नियुक्त किया गया था। रविवार को समापन के अवसर पर JSSPS के मुख्य एथलेटिक्स कोच के एस मैथयू, सुरेश कुमार, एस के पांडेय, सिकंदर महतो, संजेश मोहन ठाकुर, राकेश सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।