Sports Jharkhand
जामताड़ा में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:16:37

sportsjharkhand.com टीम

जामताड़ा

शनिवार को गाँधी मैदान जामताड़ा में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला ओलम्पिक संघ के सचिव सह जिला एथलेटिक्स संघ के जिला अघ्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा तथा ज्ञानोदय स्कूल के प्राचार्य बिरेन्दर कुमार सिंह ने किया। मौके पर ब्रह्मऋषि कबड्डी के निदेशक सह जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अंगद सिंह तथा ब्रह्मऋषि के कोच सरोज यादव, मंजित बर्णवाल उपस्थित थे। जिला सचिव अंगद सिह ने कहा कि ये प्रशिक्षण शिविर विशाखापत्तनम में 2017 में होने वाले अन्तर जिला राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगता कि तैयारी के लिए किया जा रहा है। जिससे कि जामताड़ा जिले के बालक/बालिका भी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।