sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
क्या सामान्य परिस्थितियों कोई आम आदमी 77 दिनों तक गैर जमानती (नन बेलेबल) वारंट को धता बताते हुए विदेश जाने की हिमाकत कर सकता है ? आपका जवाब शायद ना ही हो ! लेकिन झारखंड में ये संभव है ! और ऐसा संभव कर दिखाया है 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी मधुकांत पाठक ने। मधुकांत पाठक आगामी 4 से 15 अप्रैल तक आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होनेवाले काॅमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के लिए गयी भारतीय लाॅन बाॅल्स टीम के मैनेजर के रूप में 22 जनवरी को नई दिल्ली से आॅस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। वारंटी के हाथों से पता हो कि 2011 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पहले ही सामान खरीद समेत अन्य घपले-घोटाले के आरोपों के बाद एसीबी (तत्कालीन निगरानी) में 2010 में मामला दर्ज हुआ था, जिस सिलसिले में 8 साल से कच्छप गति से जांच अभी तक जारी है और इस मामले में मधुकांत पाठक के खिलाफ 16 अप्रैल 2016 को चार्जशीट दाखिल की गयी थी।
भ्रष्टाचारियों को दबोचने वाले 77 दिनों में क्यों नहीं करा पाए गैर जमानती वारंट पर तामिला
हाल के दिनों में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक कई कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरनेवाले एसीबी के अधिकारी आखिर क्यों सक्षम न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट का तामिला 77 दिनों तक नहीं करा पाए ? क्या किसी का दवाब था ? हर दूसरे दिन घूस लेते कर्मचारियों को पकड़ने वालों के हाथों से कैसे एक भ्रष्टाचार का आरोपी आॅस्ट्रेलिया निकल गया ? देखना रोचक होगा कि इस मामले में एसीबी के अधिकारी आगे क्या कार्रवाई करते हैं।
6 नवंबर 2017 को जारी हुआ था वारंट
sportsjharkhand.com को मिले दस्तावेज बताते हैं कि राष्ट्रीय खेल घोटालों के आरोपी मधुकांत पाठक के खिलाफ 6 नवंबर 2017 को निगरानी की विशेष अदालत से गैर जमानती (नन बेलेबल) वारंट जारी किया गया था और मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर का वक्त तय किया गया था (देखें तस्वीर)। लेकिन इस आदेश के बाद 6 दिसंबर 2017 को मधुकांत पाठक ने झारखंड उच्च न्यायलय में दूसरी बार अग्रीम जमानत के लिए याचिका (7291/2017) लगायी। यहां ध्यान देनेवाली बात ये है कि इससे पहले 7 जुलाई 2017 को झारखंड उच्च न्यायालय ने मधुकांत पाठक द्वारा अग्रीम जमानत के लिए दायर पहली याचिका (4803/2016) खारीज कर दी थी।
9 जनवरी 2018 को सप्लिमेंटरी फाइल
झारखंड उच्च न्यायालय में दायर अग्रीम जमानत याचिका 7291/2017 में मधुकांत पाठक की ओर से 9 जनवरी 2018 को एक सप्लिमेंटरी एफिडेविट फाइल की गयी और इसके माध्यम से बताया गया कि उन्हें (मधुकांत पाठक को) गिरफ्तारी का अंदेशा है इसलिए उन्हें अग्रीम जमानत दी जाए। सप्लिमेंटरी के साथ आॅस्ट्रेलिया जाने संबंधी तथ्यों का भी जिक्र है और इससे जुड़े दो अनुलग्नक भी लगाए गए हैं।
तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एक के खिलाफ जांच जारी
राष्ट्रीय खेल घोटालों की जांच में अब तक चार में तीन नामजद आरोपियों एसएम हाशमी, पीसी मिश्रा और मधुकांत पाठक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और एक अन्य आरोपी आरके आनंद के खिलाफ अभी तक जांच जारी है।
गैर जमानती वारंट जारी होने की जानकारी मुझे आपसे ही मिल रही है। मैंने उच्च न्यायालय में अग्रीम जमानत के लिए दोबारा याचिका दायर की है और पूरा विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।
मधुकांत पाठक
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत