sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के सचिव पद से इस्तीफा देनेवाले राजेश वर्मा बाॅबी अब झारखंड रणजी टीम के नए तारणहार बन जयपुर पहुंच गए हैं। जहां झारखंड को शनिवार 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक राजस्थान के खिलाफ अपना दूसरा रणजी ट्राफी मैच खेलना है। झारखंड टीम के कोच राजीव राजा निजी कारणों से अभी टीम के साथ नहीं हैं ऐसे में बाॅबी टीम के साथ किस रूप में जुड़े रहेंगे, ये तय नहीं है लेकिन जेएससीए के आका के आदेश पर वे शुक्रवार को झारखंड टीम से जुड़ गए। sportsjharkhand.com को JSCA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाॅबी टीम को संभालने के लिए जयपुर भेजे गए हैं। पता हो कि झारखंड टीम के सहायक कोच सतीश कुमार टीम के साथ मौजूद हैं, इसके बावजूद बाॅबी को जयपुर भेजे जाने से कई अनुत्तरित सवाल उठ खड़े हुए हैं। पता हो कि अपने पहले मैच में झारखंड की टीम केरल के खिलाफ मैच के तीसरे दिन ही नौ विकेट से मैच हार गयी थी।
बाॅबी के पास कोचिंग सर्टिफिकेट नहीं
चूंकि बाॅबी को राजीव राजा की अनुपस्थिति में टीम के साथ जोड़ा गया है तो यह प्रश्न उठना लाजिमी है कि क्या वे टीम के स्थानपन्न कोच बनकर गए हैं ? अगर ऐसा है तो यहां यह जानना भी रोचक है कि बाॅबी के पास प्रशिक्षण का कोई सर्टिफिकेट नहीं है। बाॅबी जब JSCA सचिव थे तो टीम का कोच बनाने के दौरान सर्टिफिकेट को ज्यादा महत्व देते थे, इस लिए प्रश्न तो खड़ा होता ही है। बाॅबी हाल में ही भारतीय अंडर 19 टीम के मैनेजर के रूप में इंग्लैंड के दौरे पर गए थे।
कोच राजीव राजा पटना में
6 से 9 अक्टूबर तक तिरूअनंतपुरम में केरल के खिलाफ झारखंड के पहले रणजी मैच के दौरान ही कोच राजीव कुमार राजा 7 अक्टूबर को अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए पटना पहुंच गए थे। राजा के पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ है और दो आॅपरेशन के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजा टीम के साथ जयपुर जाना चाहते थे और टिकट भी हो गया था लेकिन पिता की तबीयत में आशानुसार सुधार नहीं होने के कारण उन्होंने अपना दौरा रद कर दिया।
पहले जोध सिंह, अब बाॅबी
जेएससीए में जब भी कोच किसीकारणवश टीम के साथ आगे जुड़े रहने में असमर्थ रहते हैं, तब जेएससीए द्वारा लिए गए फैसले तर्कहीन नजर आते हैं। पिछले सत्र में जब मिहीर दिवाकर ने कोच पद से इस्तीफा दिया तो जोध सिंह को टीम का कोच बनाकर भेज दिया गया था। और अभी जब रणजी टीम के कोच राजीव राजा पिता की देखभाल के लिए टीम से दूर हैं तो बाॅबी को टीम संभालने की जिम्मेवारी दे दी गयी है।
झारखंड रणजी टीम के कोच राजीव राजा ही हैं, अभी वे निजी कारणांे से टीम के साथ नहीं हैं। किसी दूसरे को टीम का कोच नहीं बनाया गया है।
पीएन सिंह, सहायक सचिव, जेएससीए
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत