sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा) में पदस्थापित राज्य सरकार के दो कर्मठ स्टेडियम मैनेजर कुंदन कुमार साव और तूफान कुमार पोद्दार अब अपने कार्यों के अलावा झारखंड ओलंपिक संघ में भी कई ज़िम्मेवारियों को संभालेंगे। शनिवार को होटल महाराजा में JOA की समानांतर कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से कुंदन कुमार साव और तूफान कुमार पोद्दार को कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों कि सूचि में दूसरे नंबर पर बोकारो ज़िला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि के तौर पर कुंदन कुमार साव और नौवें सदस्य के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी के रूप में तूफान कुमार पोद्दार शामिल हैं।
कब बने ज़िला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी ?
समानान्तर JOA की लिस्ट के अनुसार बोकारो से कुंदन और पूर्वी सिंहभूम से तूफान प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किए गए हैं। जब 2014 से वे रांची में कार्यरत हैं तो कब और किन परिस्थितियों में वे जिला ओलंपिक संघ से जुड़े। क्या साझा में काम करना पार्ट टाइम जॉब है ?
साझा में जून 2014 से कार्यरत हैं दोनों स्टेडियम मैनेजर
कुंदन और तूफान साझा में जून 2014 से कार्यरत हैं। सम्भवतः पहली बार दोनों के मन में पदाधिकारी बनने का लड्डू फूटा है। विभाग में सक्षम प्राधिकार को बताए बगैर किसी अन्य संस्था या खेल संघ में पद स्वीकार करना कितना विधिसम्मत है ये तो विभाग के अधिकारी ही बताएंगे।
कई सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारी-अधिकारी भी बने पदाधिकारी
JOA के दोनों संघों को मिलाकर लगभग दो दर्जन पदाधिकारी ऐसे हैं जो सरकारी या अर्ध सरकारी महकमे में कार्यरत हैं। सरकार और संबंधित विभाग से कितने लोगों ने परमिशन के बाद पद ग्रहण किया, ये भी जांच का विषय है ?
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत