sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
नैसर्गिक प्रतिभा की धनी लापुंग की बहनें विशाखापटनम में धमाल मचा रही हैं। 24 से 26 नवम्बर तक विशाखापटनम मे आयोजित 15वी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छोटी बहन आशा किरण बारला ने अंडर 14 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता वहीं बड़ी बहन फ्लोरेंस बारला ने रविवार को अंडर 16 बालिका वर्ग में 400 मीटर का रजत पदक जीता। इस प्रायियोगिता मे झारखंड को कुल 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक प्राप्त हुआ इनमें से दो पदक बहनों ने दिलाया। राज्य सरकार एथलेटिक्स के दर्ज़नो आवासीय और डे बोर्डिंग सेंटर चला रही है और लाखों खर्च भी कर रही है लेकिन नैसर्गिक प्रतिभा की धनी बहनों के समक्ष ये सब बौनी साबित हो रही हैं।
2016 बाल समागम के दौरान बारला बहनों ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था और एक साल के अंदर ही राष्ट्रीय पटल पर अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने में सफलता अर्जित की। अब सरकार और संघ की जिम्मेवारी बढ़ गई है कि वे दोनों बहनों के लिए प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएं जिससे कि दोनों बहनों के सपनों को नई उड़ान मिल सके और राज्य के साथ देश का नाम भी रौशन हो।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत