sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पिछले छह साल के दौरान क्रिकेट कंट्री क्लब (CCC) में टेनिस, तैराकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वाश जैसे खेलों का आयोजन तो हुआ लेकिन क्रिकेट मैच का आयोजन किये जाने की कोई सूचना नहीं है। जब क्रिकेट का कोई भला ही नहीं करना तो नाम में क्रिकेट क्यों जोड़ा गया ? सवाल का जवाब क्रिकेट के बाज़ार से जुड़ा है। इसलिये गुलाबी-काले-केसरिया गाँधीजी की आवक बढ़ाने के लिए कहावत को JSCA ने पूर्णतः आत्मसात करते हुए CCC का निर्माण किया। बार व रेस्टोरेंट भी खुल गया लेकिन खुद (CCC) के नाम में जुड़े क्रिकेट की याद ना आई। सब माया का खेल है, गांधी जी की माया, अपरंपार !
7 मार्च को स्थापना, 26 मार्च को करार
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में चल रहे कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) की स्थापना 7 मार्च 2012 को कंपनीज एक्ट के तहत की गई। आश्चर्य की बात है कि जन्म के 19वें दिन 26 मार्च 2012 को CCC और JSCA के बीच एकरारनामा होता है। इसके तहत यह तय होता है कि CCC इस स्टेडियम का मेंटेनेंस करेगा और स्वतंत्र रूप से चलायेगा। मतलब ये कि CCC का उद्देश्य भी क्रिकेट का विकास है। तो फिर JSCA क्या करेगा ?
CCC के निवर्तमान/पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह को निपटाने की तैयारी
9 सितंबर को होनेवाली AGM में CCC के निवर्तमान/पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह को निपटाने की तैयारी है। संजय सिंह अब आका के गुड फेथ में नहीं हैं। ये वही संजय सिंह हैं, जिनके बरियातू रांची स्थित 605, पंचवटी गार्डेन के फ्लैट के पते पर CCC का निबंधन हुआ है। छह साल में काफी कुछ बदल गया है और मुहां-मुंही का रिश्ता पीठा-पीठी में तब्दील हो गया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत