Sports Jharkhand
डॉ नफीस अख्तर खान अध्यक्ष व देवाशीष चक्रवर्ती होंगे सचिव पद के उम्मीदवार, राजीव बदान को सकती है बड़ी जिम्मेवारी
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:40:27

sportsjharkhand.com टीम 

रांची


JSCA में चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है और प्रत्याशियों के नाम को लेकर सत्ताधारी दल में कुछ पदों पर एका बनती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार की शाम तक जो तस्वीर नजर आ रही है उसके अनुसार वर्तमान कमिटी के उपाध्यक्ष जमशेदपुर नगरवासी डॉ नफीस अख्तर खान अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को ही अध्यक्ष व सचिव पद के लिए योग्यता में COA के हस्तक्षेप के बाद तस्वीर बदल भी सकती है। आलाकमान के विश्वासी व जमशेदपुर निवासी राजीव बदान को भी अब बदली हुई परिस्थिति में कोई बड़ी जिम्मेवारी मिल जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।


उपाध्यक्ष : यह पद रांची के किसी सदस्य के हिस्से में आएगा। अजयनाथ शाहदेव विधानसभा चुनाव को देखते हुए दूरी बनाना चाहते हैं। संजय पांडे के नाम पर विचार हो रहा है, आलाकमान के नजदीकी हैं।


सचिव : इस पद पर दावा देवाशीष चक्रवर्ती का सबसे मजबूत है लेकिन JSCA के संविधान के नियम 8 और 9(A) उनकी राह में रोड़ा बन सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में दूसरे नाम पर विचार करना पड़ सकता है। जो अभी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा।


कोषाध्यक्ष : पार्थसारथी सेन की कुर्सी सुरक्षित नजर आ रही है।


सह-सचिव : इसमें रांची से बाहर जमशेदपुर को छोड़कर किसी अन्य जिले का दावा सबसे मजबूत दिख रहा है। रेस में सबसे आगे लातेहार के पंकज सिंह दिख रहे हैं।


कमिटी सदस्य (5): संजय सहाय, काजल दास व सुरेश कुमार का दावा सबसे मजबूत है। बोकारो जिले को भी प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।


जिला प्रतिनिधि (4) : गुमला, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, सिमडेगा व जामताड़ा जैसे विश्वसनीय जिलों में से स्वामिभक्ति का इनाम किन्ही 4 को मिलेगा।


स्कूल-क्लब : इस सीट पर सत्ताधारी दल को प्रत्याशी का टोटा है, जमानत भी जब्त होने के आसार। कारण भारी नाराज़गी।


शनिवार को प्रतिद्वंद्वी गुट के प्रत्याशियों की संभावित सूची