Sports Jharkhand
पाकुड़ : सब जूनियर-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सह चयन शिविर आयोजित
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:28:43
sportsjharkhand.com टीम

पाकुड़

जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से स्थानीय रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में एक दिवसीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता सह चयन शिविर का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को रांची खेल गांव में 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होनेवाली  राज्य स्तरीय सब जूनियर /जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सचिव रणबीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ए. गांगुली, खेलप्रेमी अभिषेक पांडे एथलेटिक्स संघ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।