sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के आजीवन सदस्य व व्यवसायी विनीत कोठारी का निधन सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में हो गया। कोलकाता से रांची आते वक्त बोकारो के बिरसा बासा चौक के पास उनकी बाइक डुकाटी मॉन्स्टर बस से टकरा गई। दुर्घटना स्थल पर विनीत की मृत्यु हो गई। बॉटलिंग, रियल स्टेट व हॉर्टिकल्चर के व्यवसाय से जुड़े विनीत बाइक पर लांग ड्राइव करने के शौकीन थे। JSCA के आजीवन सदस्यों की सूची में विनीत की सदस्यता संख्या 1138 थी और उन्होंने हाल में ही सम्पन्न JSCA के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत