sportsjharkhand.com टीम रांची पलामू क्रिकेट के मजबूत स्तंभों में से एक अशोक किशोर शरण उर्फ बाबली शरण जी की पुण्य स्मृति में रविवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पलामू स्पोर्ट्समैन की ओर के आयोजित सभा में IPS संजय रंजन सिंह,सत्येन्द्र सिंह नामधारी, ब्रजेश कुमार, अनूप लाल, जितेंद्र कुमार, राजेश सिंह, रथीन भद्रा, आकाश सिन्हा, गुरदयाल नामधारी, शशि कुमार (जज साहेब), अनूप लाल, संजय चौबे, सुरेश अग्रवाल, पंकज सिंह, अमित कुमार, अमित सिंह, दिलीप सिंह, अमित कुमार, दयानंद कुमार समेत मौजूद पूर्व व वर्तमान खिलाड़ियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। बाबली शरण जी के याद में एक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। आगे की बैठक में गहनता से विचार-विमर्श कर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। ज्ञात हो कि गुजरे शुक्रवार को बाबली शरण जी का निधन हुआ था। उन्होंने पलामू जिला क्रिकेट संघ के दूसरे सचिव के रूप में क्रिकेट को मजबूती प्रदान करने में अविस्मरणीय योगदान दिया था।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत