sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
पिछले दो माह से ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया (TFI) में चल रही उठापठक के लिए कौन जिम्मेवार है ? कुछ दिनों पहले तक TFI में पत्ता भी हिलता था तो पूर्व अध्यक्ष का नाम जपा जाता था लेकिन इन दो महीनों में TFI के दस्तावेजों का अध्ययन ये प्रमाणित करता है कि उथल-पुथल के लिए अगर कोई जिम्मेवार है तो वो है TFI अध्यक्ष चेतन आनंद ! यही सच है, पिछले दो माह में हुए हर उथल-पुथल पर TFI अध्यक्ष की हैसियत से चेतन आनंद ने पत्र लिखा है और ज्यादातर पत्र एक-दूसरे के विरोधाभाषी। अगले पत्र में सरेंडर करने की नियत के साथ ही एक्शन लेने का पत्र लिखते रहे हैं। अपने हिस्से के लाॅलीपाॅप ( TFI का अध्यक्ष पद) का स्वाद लेने के लालच में चेतन आनंद थाली के बैगन हो गए, थाली जिधर झुकी, उधर हो लिए। जिस ओर बहुमत होता उसके फैसले को अपना फैसला बताते हुए पत्र लिखते रहे।
लिखे गए विरोधाभाषी पत्रों पर एक नजर
1.25 को पत्र लिखा और जिसमें 26 मई को दिल्ली में हो रही बैठक को असंवैधानिक बताया और कार्रवाई का डंडा भी दिखाया। 26 को बैठक हुई लेकिन कार्रवाई नही।
2.1 जुन को अपने घर पर असंवैधानिक बैठक (26 मई वाली) में शामिल सभी पदाधिकारियों के साथ बैठे और प्रभात शर्मा को TFI से बाहर कर दिया। राज ककाटी को महासचिव बनाया। पत्र की प्रतिलिपि IOA पदाधिकारियों को भी भेजी।
3.1 जुन को लिए गए फैसले को फिर से बदलते हुए 7 जुलाई को राज ककाटी को महासचिव पद से हटाया और 13 जुलाई को फिर से प्रभात शर्मा का सस्पेंशन खत्म करते हुए महासचिव बनाया।
4.25 मई को लिखा 8 जुलाई को दिल्ली में ज्थ्प् की ।ळड, 23 जुन को लिखा कि 23 जुलाई को भुवनेश्वर में एजीएम फिर 6 जुलाई को लिखा कि 29 जुलाई को दिल्ली में एजीएम।
...कि गिरगिट को भी शर्म आ जाए !
TFI अध्यक्ष की हैसियत से बहुमत के मौसम में रंगे चेतन आनंद ने ऐसे-ऐसे रंग बदलें हैं कि गिरगिटों को भी शर्म आ जाएं। कार्रवाई के तमाशों के बीच TFI आज फिर से वहीं खड़ी है जहां 26 मई और 1 जून को खड़ी थी। फिर इतने रंग बदलने से किसका फायदा और किसका नुकसान हुआ ? तैयार रहिए 23 जुलाई को भुवनेश्वर और 29 जुलाई को दिल्ली में TFI के दो-दो AGM होने हैं, पता नहीं अब कौन सा रंग देखने को मिल जाए !
TFI के पप्पू हैं चेतन आनंद !
चेतन आनंद ने अध्यक्ष की हैसियत से जितने भी पत्र जारी किए गए हैं, उससे एक बात और साफ होती है फैसले पर टिके रहना चेतन के बस की बात नहीं। जब कोई राष्ट्रीय खेल संघ का अध्यक्ष अपने ही फैसलों को इस कदर बदलता रहे तो उसके प्रशासनिक निकम्मेपन की कलई भी खुलती है। प्रशासनिक अकर्मण्यता की वजह से विरासत में चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए नए नवेले पप्पू साबित हो रहे हैं चेतन। बधाई पप्पूओं की फौज को, जिनकी तादाद लगातार बढ़ रही है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत