sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) के चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनावी चौसर में अपने-अपने मोहरों को मनमाफिक जगहों पर बैठाने की कूटनीति परवान पर है। चुनावी सरगर्मी के बीच सबसे सनसनीखेज बात ये है कि JOA अपने मातृ संस्था भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के संविधान(MoA)/नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। वही मातृ संस्था जिससे संबंधित होने का दंभ JOA अपने लेटरहेड पर भरता है। JOA चुनाव के दौरान ये नौबत क्यों आई कि जिस IOA पर गुमान करते हैं/थे उसी के खिलाफ JOA के पदाधिकारी खड़े हो गए ? सिर्फ और सिर्फ HAM (हाशमी+आनंद+मधुकांत) की तिगड़ी के स्वार्थसिद्धि के लिए ! इन तीनों के लाख आंतरिक विरोधों के बावजूद वर्तमान परिदृश्य तो यही बयां कर रहे हैं।
JOA का चुनाव IOA के नियमों की धारा XXVIII (a), (b), (c), (d), (g) और (h) का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है। यही नही IOA के नियमों की धारा XI (1)(a), XXI (f) का भी उल्लंघन कर JOA का चुनाव कराया जा रहा है। (देखें तस्वीर) IOA का संविधान/नियमों वही पुलिंदा है जिसके अभाव में 2012-13 में लगभग डेढ़ वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी (IOC) ने भारत की सदस्यता रद्द कर दी थी। अब JOA उसी संविधान/नियमों को जूती की नोक पर रखकर चुनाव करा रहा है।
छोड़ेंगे ना HAM जेओए का साथ ओ साथी मरते दम तक !
शीर्षक में प्रयुक्त गाने के बोल JOA के इतिहास, वर्तमान और बहुत हद तक भविष्य को बताने के लिए काफी हैं। JOA में 2001 से ही आरके आनंद अध्यक्ष, एस एम हाशमी महासचिव और मधुकांत पाठक कोषाध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। बाकि के पदों पर तो कौन आया और कौन गया लेकिन अंगद के पाँव की तरह तीनों को पद से कोई हटा नही पाया। लेकिन इस बार तिकड़ी की चट्टानी एकता दरकती हुई नजर आ रही है। मधुकांत पाठक प्रोमोशन पाकर महासचिव बनना चाहते हैं वहीं एस एम हाशमी डिमोट होकर कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं। JOA के भविष्य की कहानी 27 मई के चुनाव के बाद ही लिखी जाएगी। क्योंकि इस बार चुनाव के आसार प्रबल दिख रहे हैं और हाशमी-मधुकांत एक-दूसरे के आमने-सामने !
दिल्ली दरबार में दौड़ का सिलसिला जारी
JOA चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली दरबार का आशीर्वाद लेने के लिए दौड़ का सिलसिला भी शुरू हो गया है, क्योंकि JOA को सप्लाई होनेवाली बिजली का रिमोट दिल्ली से ही कंट्रोल होता है। विस्वस्त सूत्रों से पता चला है माह के पहले पखवाड़े में एक गुट ने दिल्ली में अपनी गोटी सही ढंग से सजा ली है और अब चुनाव से ऐन पहले दूसरा गुट दिल्ली में है और अपनी गोटियां बिछाने में जुटा है। वहीं एक तीसरा गुट भी काजू फ्राई के साथ रंगीन पानियों की चुस्कियां लेता हुआ लॉटरी लगने का इंतज़ार कर रहा है।
IOA का संविधान/नियम JOA पर लागू नही होते। हम अपने (JOA) नियमों-कानूनों के हिसाब से चुनाव करा रहे हैं, जो सही हैं। IOA के किसी भी नियम का उल्लंघन हो रहा है तो कार्रवाई IOA को करनी है।
आर के आनंद, अध्यक्ष JOA सह उपाध्यक्ष IOA
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत