Sports Jharkhand
पुण्यतिथि पर खेल प्रशासक दिलीप सिंह को दी गई श्रधांजलि
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:22:48

sportsjharkhand.com टीम

रांची

रांची विवि के प्रशासनिक परिसर स्थित खेल विभाग प्रांगण में दिवंगत खेल प्रशासक एवं शिक्षाविद प्रो. दिलीप सिंह को 5वीं पुण्यतिथि पर श्रधांजलि दी गयी। श्रधांजलि सभा में प्रो. दिलीप सिंह के विचार एवम उनके द्वारा किये गए कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ राजेश गुप्ता, राजेश सिंह सन्नी, रिंकू शाही, वेद प्रकाश, गौतम सिंह, चंदन सिंह, स्व. प्रो. दिलीप सिंह के दोनों सुपुत्र  रोहित सिंह एवम किट्टू सिंह, गुंजन कुमार, भागीरथ आर्य, पूरण साव, इंद्रदेव राम, विजय, तनुज खत्री, बादल सिंह, अमन तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।