Sports Jharkhand
10 से 27 सितंबर तक JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होनेवाली T20 प्रतियोगिता को राज्य सरकार की हरी झंडी
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:34:59



आगामी 10 सितंबर से 27 सितंबर तक JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रस्तावित T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस निमित्त गृह विभाग का पत्र बुधवार को JSCA प्रबंधन को मिल गया है। COVID19 को देखते हुए JSCA प्रबंधन ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार के समस्त दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन का विश्वास जताया था। अनुमति मिलने पर JSCA प्रबंधन ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं झारखंड सरकार के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।



प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में सबसे पहले sportsjharkhand.com ने ही 2 अगस्त को


प्रायोजित T-20 प्रतियोगिता से सत्र के आगाज़ की तैयारी में जुटा JSCA

https://www.sportsjharkhand.com/news-show.php?rcode=1326


शीर्षक से खेल प्रेमियों को अवगत कराया था।



JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में ही आयोजित होंगे मुकाबले


JSCA ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उससे साफ हो गया है कि प्रतियोगिता का आयोजन धुर्वा स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होगा। पहले प्रतियोगिता का आयोजन रांची व जमशेदपुर में कराए जाने की संभावना जताई जा रही थी। जिसपर JSCA की प्रेस विज्ञप्ति ने विराम लगा दिया है।