Sports Jharkhand
पलामू पुलिस ने जीता रामरती देवी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:10:51

sportsjharkhand.com टीम

पलामू पुलिस ने स्व.रामरती देवी स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में पलामू पुलिस ने कर्नल ब्रिगेड जपला की टीम को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। विजयी खिलाड़ियों को विधायक राधा कृष्ण किशोर ने पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिये दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। पता हो कि स्थानीय सांसद बीडी राम के पहल से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।