Sports Jharkhand
संयोग या कुछ और ! टेंडर प्रक्रिया के दौरान मधुकांत पाठक ऑस्ट्रेलिया गए, दो माह बाद ऑस्ट्रेलियाई कंपनी को नामांकन के आधार पर मिला 43.5 लाख का ठेका
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:16:49

राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में ACB भी नहीं ढूंढ पाई - 9


sportsjharkhand.com टीम

रांची


राष्ट्रीय खेल घोटाले के नामजद आरोपी, टेंडर कमेटी के सदस्य व NGOC के तत्कालीन कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक द्वारा खेल सामग्री टेंडर प्रक्रिया के दौरान व्यापारिक कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम टीम के पास मधुकांत पाठक के पासपोर्ट से जुड़े कुछ डिटेल्स हाथ लगे हैं। जिनसे ये खुलासा हो रहा है कि बैंककर्मी व NGOC के कोषाध्यक्ष सरकारी नौकर होने के बावजूद व्यापारिक कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया गए। ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए जो वीज़ा मधुकांत पाठक को मिला (देखें तस्वीर) था उसमें साफ-साफ लिखा है कि टेम्पररी बिज़नेस एक्टिविटीज़ सब क्लाउज़ 456 के तहत ये वीजा जारी किया गया है। 3 माह के लिए वैध ये वीज़ा मात्र एक दौरे के लिए उपयोग किया जा सकता है। 

स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम के पास मौजूद दस्तावेज बताते हैं कि मधुकांत पाठक 14 अगस्त 2008 को ऑस्ट्रेलिया गए और व्यापारिक कार्यों को निपटाने के बाद 17 अगस्त को वापस भी लौट आए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में कोई प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था। प्रतियोगिता के आयोजनों के लिए अलग कैटेगरी का वीजा मिलता है। पता हो कि 2014 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सब क्लाउज़ 456 की व्यवस्था को खत्म कर नई व्यवस्था लाई है।



क्या लॉन बॉल के सामग्रियों के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे मधुकांत पाठक 


खेल सामग्रियों के टेंडर की तकनीकी बिड 30 मई 2008 को और वित्तीय बिड 26 जून 2008 को खोली गई। लेकिन वित्तीय बिड पर वृहद विचार विमर्श लगभग 4 माह बाद 16 अक्टूबर 2008 को हुआ। 16 अक्टूबर को निविदा समिति ने ये फैसला लिया की लॉन बॉल में किसी ने टेंडर नहीं डाला है इसलिए लॉन बॉल  फेडरेशन द्वारा चिन्हित विदेशी कंपनी से सीधे क्रय करने का निर्णय लिया गया। अब ये महज संयोग तो नहीं हो सकता कि लॉन बॉल व टेंडर कमिटी से जुड़ा एक सख्श ऑस्ट्रेलिया के व्यापारिक दौरे पर जाए और अंततः सामान उसी ऑस्ट्रेलियाई कंपनी से खरीदी जाए। क्या निगरानी ने अपने जांच के दौरान इन पक्षों पर जांच की है ?


टेंडर समिति की नोटिंग है

...As per the request of General Secretary, Jharkhand Bowling Association (Madhukant Pathak himself) duly recommend by Organizing Secretary-1 (in this case SM Hashmi was the then president of Jharkhand Bowling Association), the surface and equipments can directly be imported from the manufacturer.....

Invoice from manufacturing company ... Has been obtained....

और लगभग 43.5 लाख रुपये का काम ऑस्ट्रेलियाई कंपनी को देने का निर्णय ले लिया गया।



जांच एजेंसियों को ढूंढने होंगे कई अनुत्तरित सवालों के जवाब ?


इस पूरे प्रकरण में जांच एजेंसियों की अब तक कि जांच में कई प्रश्नों के उत्तर अनुत्तरित हैं


1. मधुकांत पाठक के ऑस्ट्रेलिया वीज़ा के लिए फीस (लगभग 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) किसने जमा की ? 


2. मधुकांत पाठक अकेले गए थे या उनके साथ कुछ और लोग भी थे ?


3. एयरप्लेन के आने-जाने और वहां ठहरने का खर्च किसने उठाया ? मधुकांत ने, NGOC ने या किसी अन्य ने 


4. जब IOA का निर्देश था कि टेंडर समिति राष्ट्रीय स्पोर्ट्स फेडरेशन से मंतव्य लेकर सामान की खरीदारी करेगी तो लॉन बॉल के मामले में मधुकांत पाठक व एस एम हाशमी जो Jharkhand Bowling Association के क्रमशः महासचिव व अध्यक्ष थे, उनके सुझाव पर नामांकन के आधार पर सामान खरीदने का फैसला क्यों लिया गया ?


5. क्या सरकारी लोकसेवक के पद पर बैठा व्यक्ति व्यापारिक कार्यों के लिए विदेश के दौरे पर जा सकता है ?


6. ये कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का खुल्लमखुल्ला उदाहरण है


7. ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए जब टूरिस्ट वीज़ा उपलब्ध था तो टेम्पररी बिज़नेस वीज़ा क्यों बनवाया ?


8.  जानकारी मिली है कि ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बिज़नेस क्लास का टिकट उपलब्ध कराया गया था (हम इसकी पुष्टि नहीं करते)



जारी रहेगी हमारी ये मुहिम


बने रहिए स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम के साथ