Sports Jharkhand
झारखंड वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा 15 दिसंबर को
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:13:21

झारखंड वॉलीबॉल संघ (JVA) की वार्षिक आम सभा (AGM) 15 दिसंबर 2020 को रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित आरके आनंद मीडिया गैलरी में होगी। आयोजन से 43 दिन पहले इस निमित्त JVA महासचिव शेखर बोस ने नोटिस जारी किया है। इसी दिन AGM से पहले JVA कार्यकारिणी समिति की बैठक भी प्रस्तावित है। AGM के लिए कुल 6 एजेंडे तय किये गए हैं। बैठक में पिछली AGM में लिए गए निर्णयों को मंजूरी, सचिव की वार्षिक रिपोर्ट, 2019-20 के आय व्यय के ब्योरे को मंजूरी, 2020-21 का प्रस्तावित बजट, 2020-21 का स्पोर्ट्स कैलेंडर व अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय उठाए जा सकते हैं।




पारदर्शिता का पर्याय JVA


जिस राज्य में ज्यादातर खेल संघ अपने क्रियाकलापों से जुड़ी जानकारियां कार्यसमिति के सदस्यों व मीडिया से छुपाने में अपनी ऊर्जा लगाते हों उसी राज्य में JVA एकमात्र खेल संघ है जो बुकलेट के जरिये आय-व्यय के ब्यौरे समेत समस्त जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करता है। बुकलेट ससमय प्रिंटिंग प्रेस में छपवाया जाता है। ज्यादातर खेल संघ AGM के बाद शाम में व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी पर सेंसर्ड प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हैं। 43 दिन पहले AGM की सार्वजनिक घोषणा पारदर्शिता की मुनादी स्वयं कर रही है।